फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The cleaning inspector gave an explanation to the SDM

सफाई निरीक्षक ने एसडीएम को दिया स्पष्टीकरण

Fri, 29 Oct 2021 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The cleaning inspector gave an explanation to the SDM
बीसलपुर। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने यूजर चार्ज में गड़बड़ी के मामले में शुक्रवार को एसडीएम राकेश गुप्ता को स्पष्टीकरण दे दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका के यूजर चार्ज संबंधी पत्रावली का अवलोकन करने के बाद यूजर चार्ज मामले में घोटाला पकड़ा था। एसडीएम ने नगरपालिका के सफाई निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह से जवाब तलब किया था। उन्होंने शुक्रवार को एसडीएम को स्पष्टीकरण दे दिया है। स्पष्टीकरण में कहा गया है कि ठेकेदार ने माह अप्रैल में केवल 15 हजार रुपये यूजर चार्ज वसूल किया था, जो नगरपालिका के खाते में जमा है। उसके बाद नागरिकों द्वारा प्रबल विरोध किए जाने के कारण यूजर चार्ज की वसूली पर रोक लगा दी गई। स्पष्टीकरण में यह भी कहा गया कि ठेकेदार द्वारा यूजर चार्ज वसूलने के लिए लगाए गए सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन 7,500 रुपया और उन कर्मचारियों ने नियंत्रण करने वाले पर्यवेक्षकों का वेतन 8,700 रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed