फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The city was illuminated with colorful lights, every house was illuminated.

Pilibhit News: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया शहर, रोशन हुआ हर घर

Mon, 20 Oct 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 20 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The city was illuminated with colorful lights, every house was illuminated.
पीलीभीत। माता लक्ष्मी के स्वागत में शहर से गांव तक सज गया है। घर और प्रतिष्ठान रंग-बिरंगी झालरों से जगमग हो गए। मिट्टी के दीयों की भी जमकर खरीदारी हुई। पूजन सामग्री, कैलेंडर, मूर्तियां और अन्य सामग्री भी खरीदी गईं। बुुधवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही।
विज्ञापन

सोमवार को रोशनी का पर्व दीपावली हर्षोल्लास मनाया जाएगा। पूरा शहर और कस्बा रंंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हाे चुके हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक त्योहार का उल्लास है। आतिशबाजी का उत्साह भी सभी में दिख रहा है। शहर में अशोक कॉलोनी, जेपी मार्ग, केजीएन, मधुबन बाग, वल्लभनगर आदि काॅलोनियों में विशेष सजावट की गई। लोगों ने घरों में मिट्टी के दीये भी सजाए हैं। मोमबत्ती और झूमर लाइटें भी खरीदी गईं। बुधवार को दोपहर बाद से शहर की बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ी। लोगों ने दीये और पूजन सामग्री की खरीद अधिक की। बीसलपुर, पूरनपुर, बिलसंडा, मझोला, बरखेड़ा, अमरिया आदि कस्बों की बाजार में भी खरीदारों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन


फोटो:

शाम 7:08 बजे से 8:18 तक शुभ मुहूर्त, मंत्र जप से मिलेगा ऐश्वर्य

शहर के माता यशवंतरी देवी मंदिर के महंत राजेश स्वरूप बाजपेई ने बताया कि सोमवार को दीपावली का अभिजित मुहूर्त सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक है। इसके बाद शाम 5:46 से रात 8:15 बजे तक प्रदोष काल है। माता लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 से 8:18 बजे तक है। श्रद्धालु इस अवधि में माता की आराधना और विधि-विधान से पूजन कर माता से कल्याण की कामना करें। उन्होंने बताया कि ऊं श्र्रीं ह्रींं श्र्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्र्रीं ह्रींं श्र्रीं ऊं महालक्ष्मी नम: विशेष मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जप से सुख, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:
श्री गणेश-माता लक्ष्मी की मूर्ति, पूजन सामग्री और कमल का फूल बिका
श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदी। मिट्टी की मूर्ति के साथ ही छोटी लाइटों से जगमग आकर्षक मूर्तियों की खरीद की गई। इसके अलावा चांदी की मूर्ति की मांग भी रही। पूजन सामग्री में कलश, चौकी, लाल वस्त्र, कैलेंडर, माता लक्ष्मी के पग, रोली, हल्दी, धूपबत्ती, रुई की बत्ती और कमल के फूल की खरीद अधिक हुई। कमल का फूल 20 से 30 रुपये तक बिका। फल और मिठाई भी खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed