फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The city removed Sai sedan Travel

शहर में निकाली गई साईं पालकी यात्रा

Sun, 24 May 2015 10:15 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 24 May 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
The city removed Sai sedan Travel
श्री साईं बाबा सांस्कृतिक सेवा समिति के तत्वावधान में शहर में रविवार
विज्ञापन
सुबह भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

समिति के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में साईं पालकी यात्रा का शुभारंभ मदनलाल की बगिया से किया गया। यहां से पालकी यात्रा चौक बाजार, जेपी रोड, लोहामंडी, लेखराज चौराहा, काला मंदिर, खूबचंद मंदिर, चावला चौराहा, चूड़ी वाली गली से होती हुई कार्यक्रम स्थल अग्रवाल सभा भवन पहुंची। शोभा यात्रा में सबसे आगे साईंबाबा की पालकी और उसके पीछे श्रद्धालु भजन गाते चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।

इधर देर शाम कार्यक्रम स्थल पर साईं संध्या हुई। इसमें बाबा के भक्त झूमते गाते रहे। बाबा का 56 भोग भी लगाया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष संजय रस्तोगी, उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष देवेंद्र रस्तोगी, महामंत्री लक्ष्मी रस्तोगी, अनामिका सक्सेना, शशी रस्तोगी, रमेश रस्तोगी, नेहा, कंचन सक्सेना, अंकुर, कैलाश यादव, पुष्पा राठौर समेत तमाम श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed