{"_id":"6a1b435d23e3544d9a0dd3f5","slug":"the-cause-of-the-womans-death-could-not-be-ascertained-the-viscera-was-preserved-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-160761-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, विसरा किया सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, विसरा किया सुरक्षित
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव कुरैइया नवदिया में पति की पिटाई के बाद हुई कमला देवी की मौत के मामले में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके लिए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुरैइया नवदिया निवासी कमला देवी की बृहस्पतिवार को उसके पति नवीन कुमार ने पिटाई की थी। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि आरोपी ने डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। इस मामले में पुलिस ने कमला देवी की मां नन्ही देवी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने पति पर जहरीला पदार्थ पिलाने का भी आरोप लगाया था।
पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, पोस्टमाॅर्टम के बाद महिला का शव उसके मायके बिठौरा कलां लाया गया। इसके बाद वहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद