{"_id":"67f955374ea7307ba0012b57","slug":"the-cattle-were-killed-and-their-remains-were-thrown-in-the-wheat-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-133974-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोवंश की हत्या कर गेहूं के खेत में फेंके अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोवंश की हत्या कर गेहूं के खेत में फेंके अवशेष
विज्ञापन
पूरनपुर। गेहूं के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर अपराध निरीक्षक टीम के साथ पहुंचे। सीओ प्रगति चौहान ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने पशु चिकित्सक से जांच कराकर अवशेषों को दफन करवा दिया। खेत स्वामी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी पुरुषोत्तम का गांव से कुछ दूरी पर एक राइस मिल के समीप खेत है। खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। शुक्रवार को पुरुषोत्तम का भतीजा सुबह करीब आठ बजे खेत देखने गया। खेत में गोवंश के अवशेष होने की जानकारी उसने पुरुषोत्तम और भारतीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी।
सूचना पर पहुंचे भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, रामपाल वर्मा, अमित कुशवाहा, शिवम वर्मा, अजय वर्मा, प्रिंस वर्मा ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे हिंदूवादी संगठन नेताओं का कहना था कि क्षेत्र में गोवंश की हत्या नहीं रुक रही है। गोवंश का खेतों में वध कर हत्यारोपी मांस बिक्री कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह, हल्का इंचार्ज प्रताप सिंह धामा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ प्रगति चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद अवशेष को दफन करा दिया गया। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गोवंश की हत्या अन्य किसी स्थान पर कर अवशेष को पुरुषोत्तम के खेत में फेंका गया है। तहरीर मिलने पर गोवंश की हत्या करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। खेत स्वामी गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी पुरुषोत्तम ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।