फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The canal was cut from five days The water wreak havoc

पांच दिन से कटी पड़ी नहर का पानी बरपा रहा कहर

Thu, 15 Oct 2015 10:37 PM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Thu, 15 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
The canal was cut from five days The water wreak havoc

विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की अनदेखी के चलते गांव मुडगवां के पास ईंटगांव रजवाहा नहर पिछले पांच दिनों से कटी पड़ी है, जिसका पानी आसपास के किसानों के खेतों में भर कर कहर बरपा रहा है। कई किसानों की कटी धान की फसल खेत में भरे पानी में डूब कर बर्बाद हो रही है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन हैं।

विज्ञापन

ईंटगांव रजवाहा नहर पांच दिन पूर्व गांव मुडगवां के पास कट गई थी। गांव के लोगों ने विभागीय कर्मचारियों को उसी दिन सेलफोन पर इसकी सूचना देते हुए इसे बंद किए जाने की मांग की थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते कटी नहर का पानी आसपास के किसानों के खेतों में भर कर कहर बरपा रहा है। नहर का पानी मुडग़वां के अलावा पड़ोसी गांव बुधौली और टेढ़ा श्रीराम के किसानों के खेतों में खड़ी व कटी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। नहर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की अनदेखी को लेकर किसानों में रोष है।  
विज्ञापन


धान की पकी फसल हुई बर्बाद
कम बारिश होने के कारण धान की फसल वैसे ही प्रभावित थी। नहर का पानी खेत में भर जाने से पकी धान की फसल गिर कर बर्बाद हो गई।  
रामासरे, गांव मुडगवां निवासी   
 
नहर विभाग दे मुआवजा
नहर के पानी से क्षेत्र के कई किसानों की फसल बर्बाद हुई है। इस लिए नियमानुसार क्षतिग्रस्त होने वाली फसल का मुआवजा नहर विभाग के अधिकारियों को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामस्वरूप, गांव बुधौली  

कर्मचारियों को किया जाए दंडित
जिस दिन नहर कटी थी उसकी सूचना उसी दिन विभागीय अधिकारियों को देते हुए उसे बंद कराने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद नहर नहीं बंधी। इसके लिए दोषी कर्मचारियों को दंडित किया जाना चाहिए।
रामसहाय, श्रीराम गांव टेढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed