फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bodies of the missing cousins ??were removed from the canal on the fourth day

लापता हुए ममेरे-फुफेरे भाई के शव चौथे दिन नहर से निकाले गए

Wed, 08 Jun 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the missing cousins ??were removed from the canal on the fourth day
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर पुल से लापता हुए बाइक सवार ममेरे, फुफेरे भाई का शव नहर में ढूंढने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लेना पड़ा। चौथे दिन दोनों के शव घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिल गए। शव मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) में रिश्तेदार के घर से शादी से पहले होने वाली रस्म में भाग लेकर पीलीभीत के छतरी चौराहा नई बस्ती निवासी विकास पांडेय (27) अपने फुफेरे भाई जिला रामपुर के थाना मिलक के गांव कृपयापांडेय निवासी अभिषेक (14) के साथ शुक्रवार रात को ढाई बजे घर को रवाना हुए थे। शनिवार को सुबह उनकी बाइक असम हाईवे स्थित हरदोई ब्रांच नहर पुल पर क्षतिग्रस्त मिली थी। हादसा के बाद दोनों के नहर में डूबने की आशंका परिजन ने जताई। पुलिस ने शनिवार से दोनों की तलाश शुरू कराई। रविवार को नहर में आसपास के गोताखोरों को उतारा गया। सोमवार और मंगलवार को एसएसबी, पीएसी की टीम नहर में उतरी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह को दोनों टीमों ने आसपास नहर में ममेरे, फुफेरे भाई का शव न होने पर हाथ खड़े कर दिए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नहर में शव ढूंढने को ड्रोन कैमरे की सहायता लेनी पड़ी। ड्रोन कैमरे में दोनों के शव घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नहर की झाड़ियों में सौ मीटर के अंतर पर फंसे मिले। बाद में पीएसी, एसएसबी की टीम की मदद से दोनों के शव नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। ममेरे-फुफेरे भाईयों के शव मिलने पर उनके परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव न मिलने पर हत्या की आशंका जताने लगे थे परिजन
पूरनपुर। तीन दिन से नहर में शव न मिलने पर ममेरे, फुफेरे भाईयों के परिजन घटना को लेकर सोचने को मजबूर हो चुके थे। परिजन दोनों की हत्या की आशंका जता रहे थे। इसको लेकर पुलिस को कई मोबाइल नंबर भी दिए गए थे। ताकि अगर दोनों की हत्या हुई है तब संबंधित से जानकारी कर घटना का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed