फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The autopsy found no cause of death

पोस्टमार्टम से नहीं पता लगा मौत का कारण

Sat, 01 Oct 2016 11:43 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मजदूर दाताराम के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की गुत्थी और उलझ गई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं मिला है। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजकर तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव जंगरौली निवासी 50 वर्षीय मजदूर दाताराम का शव गुरुवार को खमरिया पुल के पास एक खेत में मिला था। दाताराम छह दिन से लापता थे। शव का चेहरा बिगाड़ने की कोशिश किए जाने से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस भी इसे हत्या का मामला मानकर ही कार्रवाई कर रही थी। मृतक के बड़े बेटे महेश कुमार ने खमरिया की एक महिला से पिता के अवैध संबंध होने की जानकारी पुलिस को दी थी और इसी के चलते महिला तथा उसके तीन रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिलस को दी थी। शनिवार को दाताराम के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामला उलझ गया। एसओ जहानाबाद जितेंद्र यादव ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। मृतक के शरीर पर चोट का भी कोई निशान नहीं मिला है। ऐसे में फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। अगर कोई तथ्य सामने आता है, जिससे हत्या की बात स्पष्ट हो तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed