फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The appearance of railway junction will be changed from next year

Pilibhit News: अगले साल से बदली नजर आएगी रेलवे जंक्शन की सूरत

Sun, 30 Jul 2023 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 30 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The appearance of railway junction will be changed from next year
पीलीभीत। अगले साल तक जंक्शन का नजारा बदला हुआ नजर आएगा। जंक्शन पर प्लेटफार्म चौड़ा होगा। सुर्कलेटिंग एरिया बढ़ाया जाएगा। जीआरपी थाने का निर्माण होगा। जंक्शन नए लुक में नजर आएगा।
विज्ञापन


पीलीभीत जंक्शन का चयन भारत स्टेशन योजना के तहत हो गया है। इसके तहत तकरीबन 13.67 करोड़ की लागत से तमाम कार्य कराए जाएंगे। जिले की पहचान बनी बांसुरी को गेट पर लगाया जाएगा। जंक्शन के सुर्कलेटिंग एरिया को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जीआरपी इंस्पेक्टर का आवास तोड़ा जाएगा। जंक्शन पर बना जीआरपी थाना भी तोड़ा जाएगा। इसे पूर्व की तरफ खाली पड़ी जगह में बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। नींव खुदाई का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्लेटफार्म भी चौड़ा किया जाएगा। प्लेटफार्म तीन मीटर चौड़ा होगा। प्लेटफार्म को ऊंचा किया जाएगा। दरअसल, चौड़ीकरण के लिए जो हिस्सा तोड़ा जाएगा वह नीचा है। इसको ऊंचा किया जाएगा। जंक्शन पर कैंटीन को तोड़कर पीछे किया जाएगा। इसके अलावा टिकट विंडो के परिसर को बड़ा किया जाएगा। इसके लिए टिकट विंडों के पीछे की दीवार तोड़कर काम शुरू कर दिया गया है। टिकट विंडो परिसर को बड़ा करके हॉल का रूप दिया जाएगा। यहां सीटें भी डाली जाएंगी जिससे वहां लोग बैठ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल ट्रेनें बढ़ने की भी संभवना 2024 में पूरनपुर स्टेशन भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही पीलीभीत की लाइन सीधे लखनऊ से जुड़ जाएगी। इससे पीलीभीत को कई ट्रेनें मिलेंगी। यहां यात्रियों की संख्या के साथ ही रेलवे की आय भी बढ़ेगी।


वर्जन-
पीलीभीत जंक्शन का चयन भारत स्टेशन योजना में हो गया है। इसके तहत काफी निर्माण होगा। बरेली के अधिकारियाें ने आकर सर्वे कर लिया है। कुछ जगह काम शुरू भी करा दिया गया है। - धर्मेंद्र कुमार, अधीक्षक, पीलीभीत जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed