फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The annual examinations of council schools will be held from March 16 to 20.

Pilibhit News: 16 से 20 मार्च तक होंगी परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं

Sat, 07 Mar 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The annual examinations of council schools will be held from March 16 to 20.
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिले भर के स्कूलों में 16 मार्च से परीक्षाएं शुरू होकर 20 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 1400 से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें चार लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्कूलों को समय से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथियों में ही सभी परीक्षाएं पूर्ण कराकर समय पर मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों का परिणाम भी तय समय पर घोषित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed