फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The act of Jal Nigam, left trouble after digging the roads

Pilibhit News: जल निगम की करतूत, सड़कें खोदकर छोड़ दी मुसीबत

Fri, 22 Nov 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
The act of Jal Nigam, left trouble after digging the roads
पीलीभीत के मोहल्ला पकड़िया में पाइप लाइन डालने के बाद खोदी पड़ी सड़क।संवाद
पीलीभीत। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें मरम्मत न होने से परेशानी का सबब बनी हुईं हैं। कई स्थानों पर सीसी मार्ग में पड़ी सरिया निकल आने से चपेट में आकर राहगीर घायल हो रहे हैं। यह समस्या शहर के कई इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी है। बावजूद इसके सुधार की दिशा में जिम्मेदार कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक हर घर पानी की आपूर्ति के लिए जलजीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए मुख्य सड़क के अलावा गली-मोहल्लों तक सड़क को खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। आमजन की सुविधा का ध्यान रखते हुए शासन की ओर से खोदी गई सड़कों की शीघ्र ही मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन अफसरों की ओर से इसको लेकर गंभीरता नहीं बरती गई।
विज्ञापन

इस कारण कई इलाकों में खोदी गई सड़कें परेशानी का सबब बनी हुई हैं। शहर के मोहल्ला पकड़िया, पुराने डाकखाने के पीछे वाले हिस्से में भी पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। मरम्मत कार्य के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई है। इसका खामियाजा राहगीरों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी स्थिति खराब है। कलीनगर के जमुनिया खास, नवदिया सुखदास आदि गांवों में भी पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। घुंघचाई क्षेत्र के दिलावरपुर, नरायणपुर ताल्लुके घुंघचाई, सिमरिया, टांडा आदि गांवों में भी पाइपलाइन के नाम पर सड़कों को खोदकर डाल दिया गया है। इसके अलावा भी कई स्थानों पर मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई है।
000
जहानाबाद में खोदी गई सड़कों से बाहर निकली सरिया दे रही दर्द
जहानाबाद। जहानाबाद-हरिद्वार हाईवे से कस्बे के अंदर आने वाली सड़क को पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने के समय खोद दिया गया। सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। लोगों को करीब ढाई माह से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खोदाई के समय सीसी मार्ग में पड़ी सरिया निकल आने से चपेट में आकर राहगीर घायल हो रहे हैं। वाहनों के पहिये भी पंक्चर हो रहे हैं। नगरवासियों का कहना है कि कस्बे की मुख्य सड़क होने से हर समय आवागमन रहता है। करीब सात सौ मीटर दायरे में सड़क जर्जर होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हो सका है। संवाद
--
लोगों का दर्द
कस्बे में आनी वाली प्रमुख सड़क को पाइप लाइन डालने के समय खोदा गया था। ढाई माह बीतने के बाद भी सुधार नहीं हो सका है। इससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा।
- शकील मंसूरी, जहानाबाद
000
लंबे समय से सड़क खोदकर छोड़ने से परेशानी हो रही है। सरिया निकली होने से लोग चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। जानकारी के बाद भी सुधार नहीं कराया जा रहा है।

-राशिद सलमानी, जहानाबाद

--
अधिकतर जगहों पर सड़कों की मरम्मत करा दी गई है। जहानाबाद कस्बे में शेष बची एक सड़क की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
-खिजर शकील, एई जल निगम, नगरीय क्षेत्र

पीलीभीत के मोहल्ला पकड़िया में पाइप लाइन डालने के बाद खोदी पड़ी सड़क।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला पकड़िया में पाइप लाइन डालने के बाद खोदी पड़ी सड़क।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला पकड़िया में पाइप लाइन डालने के बाद खोदी पड़ी सड़क।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला पकड़िया में पाइप लाइन डालने के बाद खोदी पड़ी सड़क।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला पकड़िया में पाइप लाइन डालने के बाद खोदी पड़ी सड़क।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला पकड़िया में पाइप लाइन डालने के बाद खोदी पड़ी सड़क।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed