फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   the accused professor first said - i will come and then switched off the phone

आरोपी प्रोफेसर ने पहले कहा- मैं आऊंगा फिर फोन कर लिया स्विच ऑफ

Wed, 24 Nov 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
the accused professor first said - i will come and then switched off the phone
महिला कॉलेज के प्राचार्य ने पुलिस के सामने ही आरोपी प्रोफेसर को फोन पर कॉल की। यह पूछा कि कहां हैं? प्रोफेसर ने बताया कि वह रामपुर में हैं। इस पर प्राचार्य ने कहा- तत्काल पीलीभीत आएं। क्योंकि पुलिस भी आपके बारे में पूछ रही है। आप पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस पर प्रोफेसर ने कहा कि वह शाम तीन से साढ़े तीन बजे तक पहुंच जाएंगे। प्राचार्य ने बताया कि यह बातचीत 22 नवंबर को दिन में करीब 10.30 बजे हुई लेकिन जब 12 बजे के बाद दोबारा नंबर मिलाया तो प्रोफेसर का नंबर स्विच ऑफ आया। प्रोफेसर के दोनों नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं। उनसे संपर्क नहीं हो रहा है। उनकी छुट्टी मंजूर नहीं है और उन्हें लगातार अनुपस्थित ही दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ कॉलेज पहुंचे, शिक्षकों से ली जानकारी
सीओ सुनील दत्त मंगलवार को दिन में तीन बजे कॉलेज पहुंचे। प्राचार्य और शिक्षकों से आरोपी प्रोफेसर के बारे में जानकारी हासिल की। यह भी पूछा कि क्या इस तरह की शिकायत पहले भी आई है। शिक्षकों के नाम, पते, फोन नंबर का ब्योरा भी लिया। प्राचार्य से अलग बातचीत की जिसमें प्राचार्य ने कहा कि सभी शिक्षक इस घटना से आहत हैं। यही चाहते हैं कि खुलासा हो और दोषी को सजा मिले। कॉलेज के शिक्षक और प्राचार्य जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं जो जानकारी अब तक विवेचक ने मांगी थी वह पूरी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

प्रोफेसर के मामले में कॉलेज के प्राचार्य से आख्या रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अमित भारद्वाज, निदेशक उच्च शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed