{"_id":"671008439e21ffacdf072c84","slug":"the-accused-of-cheating-people-by-forming-a-company-has-been-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124155-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कंपनी बनाकर लोगों से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कंपनी बनाकर लोगों से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पीलीभीत। कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर सुनगढ़ी थाने में छह मुकदमें दर्ज हैं। आरोप है कि अब तक वह करीब सात करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
नई बस्ती क्षेत्र निवासी आरोपी आकाश ने शहर में एक कार्यालय खोला था। इसके साथ ही कंपनी की स्कीम की जानकारी देने के लिए कई एजेंट भी जोड़े। लंबे समय तक लोगों को स्कीम के जरिए लालच देकर रुपये जमा करता रहा। जिले के अलग-अलग इलाकों के सैकड़ों लोगों ने कंपनी में करीब सात करोड़ रुपये जमा कर दिए।
एक साल पूर्व आरोपी कंपनी के कार्यालय पर ताला डालकर फरार हो गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने वर्ष 2023 व 2024 में सुनगढ़ी थाने में छह मुकदमे भी आरोपी के खिलाफ दर्ज कराए। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी को शहर के टाइगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रुपये के बारे में सही जानकारी नहीं दी है। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी से जो जानकारी मिली है उसपर जांच पड़ताल की जा रही है।