फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tet will be held today at 17 centers

17 केंद्रों पर आज होगी टीईटी

Sat, 27 Nov 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
tet will be held today at 17 centers
गांधी स्टेडियम में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम पुलकित खरे। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। टीईटी को संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। टीईटी जनपद में 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में रविवार को आयोजित की जाएगी। प्रथम व द्वितीय पाली में 8296 व 5254 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। प्रथम पाली प्रात: 10:00 बजे से 12:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 2:30 बजे से 05:00 बजे तक है। जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े, कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, एटीएम कार्ड, किसी भी तरह की डिवाइस (विद्युत उपकरण), इत्यादि उपकरण न लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि समस्त केन्द्र व्यवस्थापक आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सभी कर्मचारी परीक्षा परिसर में बिना आईडी कार्ड के प्रवेश न करें। पार्किंग की व्यवस्था परीक्षा केंद्र से अलग स्थान पर रखी जाए। सभी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित हो। सभी मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा की सारी तैयारियां और परीक्षा की प्रक्रिया सीटीसीटी की निगरानी में रहे। समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में विद्युत व्यवस्था, पानी व्यवस्था सुचारु रूप से रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। पुलिस अधिकारियों के साथ साथ मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। कोरोना से बचाव के उपायों का भी पालन किया जाएगा।
- पुलकित खरे, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed