फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   TET canceled, more than 13 thousand candidates returned disappointed

टीईटी निरस्त, 13550 अभ्यर्थी मायूस होकर लौटे

Mon, 29 Nov 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
TET canceled, more than 13 thousand candidates returned disappointed
परीक्षा केन्द्र के बाहर भीड़ व तैनात पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) शुरू होने के 15 मिनट बाद निरस्त कर दी गई। परीक्षा निरस्त की घोषणा से पहले हंगामा की आशंका के चलते केंद्रों पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। पहली पाली में 8296 अभ्यर्थियों की 17 केंद्रों पर परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई थी। पेपर लीक की जानकारी होते ही प्रशासन की ओर परीक्षा निरस्त करा दी गई। परीक्षा केंद्रों पर आए अभ्यर्थी मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

जिले में सुबह दस बजे शहर के 17 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा केंद्रों पर कक्षों के अंदर अभ्यर्थी पहुंच गए थे। पेपरों का वितरण भी हो गया। इसके बाद सवा दस बजे प्रशासन की ओर से पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त की जानकारी केंद्र व्यवस्थापकों को दी गई। इसके बाद तत्काल केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा को निरस्त कर दिया। अचानक पेपर निरस्त होने से अभ्यर्थी भी चौक गए। बाद में पता चला की पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त किया गया है। प्रशासन की ओर से पेपर निरस्त की घोषण से पहले हंगामा की आशंका के चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया था। हालांकि किसी भी केंद्र पर हंगामा की स्थिति नहीं बनी। परीक्षा निरस्त होने के बाद सभी अभ्यर्थी कक्षों से बाहर निकलकर अपने घरों की ओर मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज रोड पर काफी देर तक जमा रही भीड़
सुनगढ़ी थाने से डिग्री कॉलेज चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातम धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज और उपाधि महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। तीनों परीक्षा केंद्र आसपास होने के कारण काफी देर तक अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर खड़े रहे। इससे जाम की स्थिति भी बनी रही। हालांकि किसी भी केंद्र पर हंगामा नहीं हुआ। प्रशासनिक अफसर भी लगातार केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पाली में 13550 अभ्यर्थियों की होनी थी परीक्षा
टीईटी दो पाली में होनी थी। पहली पाली में प्राइमरी स्तर के 8296 और दूसरी पाली में उच्च प्राइमरी स्तर के 5254 अभ्यर्थी शामिल होने थे। मगर परीक्षा निरस्त होने के कारण सभी को मायूसी हाथ लगी। कई माह से तैयारी करने के बाद भी पेपर देने को नही मिला। इससे फिर से तैयारी करनी पड़ेगी।
परीक्षा को लेकर अच्छी तैयारी की थी। पेपर जब देखा, तो तैयारी के अनुसार ही आया था। मगर अफसोस 15 मिनट बाद ही परीक्षा निरस्त की खबर मिल गई। इससे कई माह की तैयारियां धरी रह गईं। - रोहित गौतम, अमरिया
पिछले एक साल से टीईटी की तैयारी कर रहे थे। रविवार को परीक्षा केंद्र पर भी समय से पहुंच गए। मगर पेपर निरस्त हो गया। अब फिर मेहनत करनी पड़ेगी। जिससे अच्छी तैयारी हो सके। - नीतू भारती, बरातबोझ
परीक्षा को लेकर जीजान से तैयारी की थी। अच्छे परिणाम की उम्मीद भी लगाई। परीक्षा निरस्त होने की खबर ने सारे सपने चकनाचूर कर दिए। शासन स्तर से ऐसा होने की उम्मीद नहीं थी। - निधि, बीसलपुर

नौकरी पाने के लिए कई सालों से तैयारी कर रहे हैं। टीईटी की भी काफी बेहतर तैयारी की। उम्मीद थी कि परीक्षा होने के बाद परिणाम अच्छा रहेगा। इसके बाद नौकरी मिलने की राह आसान हो जाएगी। - देवांशी वर्मा, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed