फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Terrorists the right to live there: Riaz

आतंकवादियों को जीने का हक नहीं: रियाज

Sat, 01 Oct 2016 11:48 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Terrorists the right to live there: Riaz
politics
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि पीओके में घुसकर सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ जो कार्रवाई की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। सेना अगर आतंकियों के सात सौ कैंप उजाड़ती तो और अधिक खुशी होती। आतंकवादी बेगुनाहों की जान लेते हैं। लिहाजा उन्हें जीने का हक नहीं है। आतंकवाद सिर्फ मुस्लिमों को बदनाम कर रहा है। इसके खिलाफ सेना को सख्ती जारी रखनी चाहिए। 
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद शनिवार को यहां लॉ कालेज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने जनता से किए तमाम वादे पूरे कर दिए हैं। शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि खए क्षेत्र में तमाम नई योजनाएं लागू की गईं हैं। यह भी दावा किया कि जनता सपा के कार्यों से सहमत है। 2017 के विधान सभा चुनाव में सपा की फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।
विज्ञापन

 पीओके में सेना की कार्रवाई पर कहा कि सेना ने शहीदों का बदला लिया है। अभी और सख्ती की जरूरत है। साथ में चौकसी बरतने की भी जरूरत है। आतंकवादी किसी का भला नहीं करते। वे सिर्फ मुस्लिम समाज को बदनाम कर रहे हैं। उनका पूरी तरह से खात्मा होना चाहिए। सेना ने अच्छा काम किया है, जितनी सराहना की जाए कम है। ऐसे ही सख्त तेवर जारी रखते हुए सेना को लगातार मुंहतोड़ जवाब देते रहना चाहिए। सपा सरकार हर कदम पर सेना के साथ साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार का कोई श्रेय नहीं 
कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने सेना की तारीफ की, लेकिन मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, मोदी सरकार सेना की कार्रवाई का श्रेय खुद ले रही है। जबकि सच यह है कि सुरक्षा में चूक हुई थी। इससे हमारे जवान शहीद हुए। मोदी नवाज की मां के पैर छूकर आए थे, लेकिन शहीदों के घर केंद्र सरकार का कोई मंत्री नहीं पहुंचा। शहीदों के घरवालों को सपा सरकार ने बीस-बीस लाख रुपये मदद की और उनका दुख भी बांटा। 


जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार पर दिखे सख्त 
कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार से सख्ती से निपटने की बात कही। बोले, अगर कोई डॉक्टर बाहर की दवा लिखता मिला तो उसे मौके पर ही सस्पेंड किया जाएगा। डेंगू से बचाव के लिए कैंप लगवाने और लगातार दवा का छिड़काव कराने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed