फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Terrorists had gone to a religious place in Udham Singh Nagar district of Uttarakhand.

Pilibhit News: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के धार्मिक स्थल पर गए थे आतंकी

Fri, 27 Dec 2024 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Terrorists had gone to a religious place in Udham Singh Nagar district of Uttarakhand.
पीलीभीत। 21 दिसंबर की रात 9:40 बजे होटल से निकलने और मुठभेड़ के बीच 30 घंटे के समय में तीनों खालिस्तानी आतंकी जिले की सीमा पार कर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर गए थे। चर्चा है कि आतंकी यहां के किसी धार्मिक स्थल पर पहुंचे। ठहरने का सुरक्षित प्रबंध न होने पर वापस पूरनपुर आ गए। पुलिस और एजेंसियों की जांच-पड़ताल में भी यही बात निकलकर आई है। पुलिस तह तक पहुंचने के लिए हर बिंदुओं पर जोर दे रही है।
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंक कर तीनों खालिस्तानी आतंकी 20 तारीख की देर शाम जनपद के पूरनपुर पहुंचे थे। स्थानीय मददगारों के जरिये रात करीब आठ बजे तीनों आतंकी नगर के हरजी होटल में ठहरे। करीब 25 घंटे रुकने के बाद आतंकी 21 दिसंबर की रात करीब 9.40 बजे होटल से निकल गए थे। इसके बाद मुठभेड़ होने तक करीब 30 घंटे तक आतंकी बाहर रहे थे।
विज्ञापन

इस अवधि में तीनों आतंकी कहां रहे? उनकी क्या गतिविधियां रहीं? इस पर लगातार सवाल बने हुए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस दिशा में भी जांच-पड़ताल कर रही हैं। आम चर्चाएं भी जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस और एजेंसियों की जांच में सामने आया कि होटल से निकलने के बाद तीनों आतंकी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के एक धार्मिक स्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उन्होंने शरण लेने के लिए सुरक्षित स्थान तलाशा। व्यवस्था न होने पर वह फिर पूरनपुर क्षेत्र में पहुंच गए। तीनों आतंकी किसी दूसरे होटल या अन्य जगह छिपते, लोकेशन ट्रेस कर पंजाब पुलिस जिले में पहुंची। यूपी पुलिस के साथ मिलकर तीनों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

इंग्लैंड में बैठे सिद्धू ने दिखाया पूरनपुर का रास्ता
पुलिस का मानना है कि इंग्लैंड में बैठे आतंकियों के मददगार सिद्धू ही ने उन्हें पूरनपुर पहुंचने और यहां से दूसरे देशों में भेजने का भरोसा दिया होगा। सिद्धू खुद भी करीब डेढ़ वर्ष तक पूरनपुर और गजरौला जप्ती में रहा था। यहां फर्जी वीजा-पासपोर्ट में भी उसकी भूमिका रही थी। यही वजह है कि आतंकियों को होटल में कमरा दिलाने को सिद्धू ने ही इंग्लैंड से फर्जी आधार भेजे थे। पुलिस और जांच एजेंसियां जांच में जुटी हैं। आतंकियों की किस देश में जाने का योजना थी, यह भी जांच में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed