फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tendua terror

अमरिया में अब दूसरे तेंदुए ने फैलाई दहशत.. 50 से अधिक मुर्गों को मार डाला

Mon, 05 Oct 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
tendua terror
अमरिया के गांव मझगवां में मिले तेंदुए के पैरों के निशान। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/अमरिया। अमरिया के आबादी क्षेत्र में जंगल से वन्यजीवों का पहुंचना बदस्तूर जारी है। अमरिया और न्यूरिया क्षेत्र के कुछ गांवों में एक तेंदुआ पहले से ही घूम रहा है। अब दूसरे तेंदुए की दस्तक से गांववालों में दहशत फैल गई है। यह तेंदुआ भी इन गांवों में पिछले लंबे समय से चहलकदमी कर रहा है। दूसरा तेंदुआ मुर्गा खाने का शौकीन है। वह अब तक 50 से अधिक मुर्गों को मारकर खा चुका है।
विज्ञापन

अमरिया तहसील का आबादी क्षेत्र वन्यजीवों का गढ़ बनता जा रहा है। जंगल से सटा यह इलाका एक तरह से अप्राकृतिक जंगल बन चुका है। यहां पिछले आठ वर्षों से दस से अधिक बाघ तो रह ही रहे हैं, लेकिन अब एक साल से तेंदुओं ने भी चहलकदमी शुरू कर दी है। पिछले चार माह से एक तेंदुआ सूरजपुर, जगत, मूसाकोनी, तुमड़िया, रसूला समेत कई गांवों में देखा जा रहा है। इस वजह से गांववाले पहले ही दहशत में हैं। यह तेंदुआ कई मवेशियों समेत पालतू कुत्तों को मार चुका है। इस तेंदुए को लेकर कई बार अमरिया के ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी आमने सामने आ चुके हैं। टाइगर रिजर्व और वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों ने बैठक कर गांववालों को तेंदुआ पकड़ने का आश्वासन दिया था, तब कहीं जाकर गांववाले का वन विभाग के प्रति आक्रोश शांत हुआ था। इसके बाद वन विभाग ने अमरिया क्षेत्र में 25 अगस्त से ऑपरेशन तेंदुआ चलाकर चार पिंजड़े भी लगाए, मगर तेंदुआ अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आया। गांववालों के मुताबिक पिंजड़ा लगाने के तीसरे दिन ही तेंदुआ उत्तराखंड की सीमा में चला गया था। इधर चार दिन पहले उत्तराखंड से तेंदुए की वापसी होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। दूसरी ओर अब एक अन्य तेंदुए ने आबादी क्षेत्र में आकर गांववालों की चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

महोफ रेंज से निकला तेंदुआ.. मुर्गे खाने का है शौकीन
उत्तराखंड से लौटे तेंदुए की दहशत अभी थमी नहीं थी कि टाइगर रिजर्व के महोफ जंगल रेंज से आए दूसरे तेंदुए ने अमरिया क्षेत्र की विमला कॉलोनी, टांडा एडवारा आदि गांवों में दस्तक देकर दहशत फैला दी है। ग्रामीणों के मुताबिक यह तेंदुआ पिछले छह माह से आबादी क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है। विमला कॉलोनी और टांडा एडवारा में तेंदुआ 50 से अधिक मुर्गों को मारकर खा चुका है। यह तेंदुआ धनकुना, रानी कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, बहरुआ, भसीन फार्म, भरतनिया आदि गांवों के आसपास लगातार देखा जा रहा है। गांव टोडरपुर में बीती रात भी यही तेंदुआ देखा गया था। वन अफसरों ने भी माना कि यह तेंदुआ पिछले छह माह से इन इलाकों में देखा जा रहा है। लॉकडाउन के बाद इसी तेंदुए ने मझोला-भिकारीपुर मार्ग पर जहानाबाद क्षेत्र के गांव भानडांडी निवासी बाइक सवार एजाज अहमद पर हमला किया था। रविवार सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मझगवां में दलवीर सिंह के खेत में तेंदुए के पगचिह्न देखे जाने से गांववालों में हड़कंप मचा है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना, तेजपाल, चेतन, राजीव ढाली ने टोडरपुर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस करने के बाद इलाके में तेंदुआ होने की पुष्टि की। इन दिनों खेतों में धान की फसल की कटाई के लिए किसान खेतों में जाने लगे हैं। तेंदुए की चहलकदमी से किसानों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के गांव टोडरपुर में एक दूसरा तेंदुआ देखा गया है। मझगवां में वन विभाग की टीम को भेजा गया है। ग्रामीणों को समूह बनाकर खेतों में जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। - सत्येंद्र कुमार चौधरी, रेंजर, वन एवं वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed