{"_id":"5f7368ef8ebc3e9bfd3f7a8a","slug":"tendua-terror-pilibhit-news-bly4215760150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया क्षेत्र में दो पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया क्षेत्र में दो पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास तेज
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने पहुंची वन विभाग की टीम।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
अमरिया। तहसील क्षेत्र में दो माह पहले हमलावर हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन तेंदुआ शुरू किया गया था। ऑपरेशन तेंदुआ के शुरू होते ही तेंदुआ इस क्षेत्र को छोड़कर उत्तराखंड में चला गया था। दो माह बाद तेंदुए की वापसी होने और गांव सूरजपुर में चहलकदमी करने से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुए की वापसी की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी तेंदुए को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए सूरजपुर में एक और पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने के लिए जुलाई माह में अभियान शुरू किया गया था, मगर अभियान के शुरू होने के बाद तीसरे दिन ही तेंदुआ इस क्षेत्र को छोड़कर उत्तराखंड की ओर निकल गया था। इस दौरान क्षेत्र में आए अन्य तेंदुओं को पकड़ने के लिए गांव सूरजपुर, रसूला और जगत में तीन पिंजरे लगाए गए। इधर उत्तराखंड गया तेंदुआ दो माह के बाद फिर से सूरजपुर निवासी परमवीर सिंह पैरी और मंजीत सिंह के फार्म हाउस के पास खेतों में देखा गया तो दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे सामाजिक वानिकी के रेंजर सतेंद्र कुमार चौधरी, डिप्टी रेंजर देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, वन दरोगा सोनी सिंह, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार ने मौके पर पहुंचकर पगमार्क ट्रेस किए। रेंजर सतेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की वापसी हो चुकी है। सूरजपुर पैरी फार्म के पास तेंदुए के ताजे पदचिह्न मिले हैं। फार्म हाउस के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा पहले से ही चल रहा था। मंगलवार को तेंदुए के चहलकदमी के स्थान पर एक और पिंजरा लगाकर क्षेत्र में निगरानी बड़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।