{"_id":"5ec40ebb8ebc3e906700ba9b","slug":"tendua-terror-pilibhit-news-bly406375585","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूरिया गांव में पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूरिया गांव में पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया। जंगल के बाहर आबादी इलाके में पहुंचा एक गांव में पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए को पेड़ पर चढ़ा देखकर गांव वालों में हड़कंप मच गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी भी तेंदुए को पेड़ से उतारकर भगाने में असफल रहे। कुछ समय बाद तेंदुआ खुद ही उतरकर चला गया।
क्षेत्र के गांव खरोंसा के बाहर मंगलवार को अचानक एक तेंदुआ कहीं से आ गया। उसे देखते ही गांव वालों में हड़कंप मच गया। कुछ ही दूरी पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। तेंदुआ गांव वालों को देखकर पास में ही एक पेड़ पर चढ़ गया। गांव वालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए को पेड़ से उतारकर जंगल की ओर भगाने की कोशिश की। मगर, तेंदुआ पेड़ से नीचे नहीं उतरा। वन विभाग के कर्मचारियों ने लोगों से घरों में जाने को कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ हटते ही तेंदुआ स्वयं पेड़ के नीचे उतरकर जंगल में चला गया। इस मामले में वन विभाग की ओर से कहा गया कि पेड़ पर चढ़ने वाला तेंदुआ नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली थी। हालांकि गांव वालों ने पेड़ पर चढ़े जानवर को तेंदुआ ही बताया।