फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tendua danger

जगत गांव में तेंदुए का आतंक, नीलगाय का बनाया निवाला

Sun, 08 Mar 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
tendua danger
अमरिया। क्षेत्र के गांव जगत में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में खासी दहशत है। शनिवार शाम तेंदुए ने कब्रिस्तान के बाहर एक नीलगाय को अपना निवाला बनाया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब तेंदुए को नीलगाय का शिकार करते देखा तो उनके पसीने छूट गए। शोर शराबा करने पर तेंदुआ नीलगाय को कब्रिस्तान के अंदर खीच ले गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जगत के पास कब्रिस्तान में पिछले कई दिनों से डेरा जमाए तेंदुए ने शनिवार शाम चार बजे कब्रिस्तान से निकलकर खेतों में घूम रही नीलगाय पर हमला बोल दिया। खेत से चारा काटकर घर लौट रहे किसान गांव जगत निवासी बलराज सिंह, सन्नी सिंह, गुरलाल सिंह ने जब सामने तेंदुए को नीलगाय पर हमला करते देखा तो उनके पसीने छूट गए। सभी किसान शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी ग्रामीण शोर मचाते हुए कब्रिस्तान के पास पहुंचे। शोर-शराबा सुनकर तेंदुआ अपना शिकार छोड़कर झाड़ियों के अंदर चला गया। ग्रामीणों ने नीलगाय के शव को कब्रिस्तान से खींचकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के रेंजर सतेंद्र कुमार चौधरी, डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना, चेतन कुमार, शैलेंद्र कुमार ने मौका मुआयना कर तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

वनकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है। -सतेंद्र कुमार चौधरी, रेंजर वन एवं वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव के कब्रिस्तान की झाड़ियों में डेरा जमाए हुए है। रात हाने पर घरों में घुसकर अब तक कई पालतू पशुओं को निवाला बना चुका है। -विश्राम सिंह, ग्राम प्रधान, जगत
माधोटांडा में भी तेंदुए ने छुट्टा बछड़े को बनाया निवाला
माधोटांडा। तराई क्षेत्र में गभिया सहराई-रमनगरा मार्ग के नजदीक तेंदुए ने एक छुट्टा बछड़े को निवाला बना डाला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंच गए।

क्षेत्र के रमनगरा से शारदा नदी के मार्जनल बांध के रास्ते गभिया सहराई जाने वाले मार्ग के नजदीक गभिया घाट पर शाम करीब सवा छह बजे तेंदुए ने एक आवारा बछड़े हमला कर दिया। बछड़े के चिल्लाने की आवाज सुनकर गुजर रहे लोगों की निगाह तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। शोर-शराबे पर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही वन दरोगा रघुवीर सिंह रावत, वाचर रवि यादव समेत वन कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने पगचिह्न ट्रेस किए। वन दरोगा रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि यह हमला तेंदुए ने किया है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तेंदुए की चहल कदमी क्षेत्र में हो रही है वन विभाग को तेंदुए की रोकथाम करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed