{"_id":"688a737afac0ea3d5d037a04","slug":"temperature-dropped-by-three-degrees-due-to-drizzle-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-140816-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रिमझिम बरसात से तीन डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रिमझिम बरसात से तीन डिग्री गिरा तापमान
Thu, 31 Jul 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बुधवार सुबह हो रही बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाते छात्र संवाद
पीलीभीत। सुबह के समय रिमझिम बरसात होने के बाद पूरे दिन बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से दो अगस्त तक इसी तरह से रुक-रुककर रिमझिम बरसात होने का पूर्वानुमान दिया है।
बुधवार तड़के आसमान पर बादल उमड़ आए। रिमझिम बरसात होने लगी। सुबह करीब आठ बजे तक रुक-रुककर बरसात हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन कुछ देर बाद ही सूर्य ने फिर बादलों की ओट ले ली। इससे तापमान में गिरावट आ जाने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.4 एवं अधिकतम 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मंगलवार को न्यूनतम 26.1 एवं अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा था। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से दो अगस्त तक इसी तरह से रुक-रुक कर रिमझिम बरसात होने का पूर्वानुमान है।