फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tehsils of their The delimitation of the opposition

तहसीलों का नहीं उनके परिसीमन का है विरोध

Sat, 08 Aug 2015 10:42 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 08 Aug 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा ने कहा कि वह नई तहसीलों के गठन के विरोधी नहीं है लेकिन प्रस्तावित तहसीलों में गांव का परिसीमन गलत किया गया है जिन्हें ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह अगले सप्ताह मुख्यमंत्री से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने यह जानकारी पत्रकार वार्ता में दी।

विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बरखेड़ा विधायक ने कहा कि सदर तहसील से काटकर अमरिया को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव पिछले दिनों शासन को भेजा गया है। इससे पूर्व कलीनगर को तहसील बनाने का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। दोनों प्रस्तावित तहसीलों में जो गांव जोड़े जा रहे हैं उनकी दूसरी सदर तहसील मुख्यालय से काफी नजदीक है। ऐसे में यदि इन गांवों को प्रस्तावित तहसीलों से जोड़ा जाता है तो जनता को काफी दिक्कत होती। उन्होंने बताया कि अमरिया क्षेत्र में जो गांव जोड़े जा रहे हैं उनकी दूसरी सदर तहसील से मात्र आठ से 15 किमी है जबकि अमरिया से इन गांव की दूरी 30 से 35 किमी है। इसी प्रकार कलीनगर में कई ऐसे गांव जोड़े जा रहे हैं जो सदर तहसील से मात्र पांच किमी हैं और उनकी दूरी कलीनगर से 30 किमी से अधिक है। रास्ते में टाइगर रिजर्व का जंगल भी है। विधायक ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें नई तहसील के बनने का विरोधी बताया जा रहा है जबकि ऐसा नहीं है। वह तहसील बनाने के विरोधी नहीं है। उनका विरोध केवल इनमें जोड़े जा गांव को लेकर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी आपत्ति और प्रस्तावित तहसीलों में जोड़े जा रहे गांवों की सूची मुख्यमंत्री को भेज दी है। 12 अगस्त को साइकिल रैली के समापन के बाद वह स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर स्थिति से अवगत कराएंगे। प्रेसवार्ता में उनके साथ सपा उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, सोनू वाल्मीकि सहित कई लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed