{"_id":"6176f5aeb3964e38ba3be007","slug":"teenager-s-body-found-hanging-on-a-noose-pilibhit-news-bly464124943","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
मृतक के परिवार को ढांढस बंधाते कोतवाल।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांव सिमरिया अनूप निवासी लालता प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र अरुण का शव सोमवार सुबह पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकर मौत होना पाया गया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अनूप निवासी लालता प्रसाद लोधी ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे उनका पुत्र अरुण कहीं चला गया था। इसके बाद पूरी रात नहीं लौटा। खोजबीन की गई, मगर पता नहीं चल सका। सुबह करीब पांच बजे खेत की ओर गए ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव रंपुरिया के बाहर अरुण शहतूत के पेड़ पर शर्ट के फंदे पर लटका दिखाई दिया। लोगों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। लालता प्रसाद ने अरुण की हत्या होने की आशंका जताई। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश होने से मना किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई गई।