फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager beaten up while praying, two arrested

Pilibhit News: पूजा कर रहे किशोर को पीटा, दो गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 24 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten up while praying, two arrested
दियोरिया। मंदिर में पूजा करने के दौरान दूसरे समुदाय के लोग शोर मचाने लगे। किशोर के मना करने पर हमलावर हो गए। पिटाई कर किशोर को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव दियोरिया निवासी अवधेश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र मानव अपने मकान के पास शिव मंदिर पर मंगलवार की शाम 7:30 बजे पूजा कर रहा था। मंदिर के समीप आकर गांव निवासी वाहिद, महबूब, अब्दुल व सहबूब चारों भाई शोरगुल करने लगे। पूजा कर रहे मानव ने शोरगुल मचाने से मना किया। इसी बात पर चारों भाइयों ने मानव को पकड़कर लात-घूसों व थप्पड़ों से पिटाई कर दी। बचाने दौड़ी उसकी मां को भी पीटा। माता की चीख-पुकार पर आए पड़ोसियों ने ललकारते हुए छुड़वाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed