फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man misdeeds with minor girl in pilibhit

Pilibhit News: गन्ने खेत में किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

Thu, 31 Aug 2023 04:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 31 Aug 2023 04:57 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
man misdeeds with minor girl in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शौच के लिए जा रही किशोरी को एक युवक गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार सुबह शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी, तभी आरोपी अभिषेक ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने बचाव के लिए शोर मचाना चाहा तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंभाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


घर आकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed