{"_id":"655ba432777f52f11805021f","slug":"team-raids-in-bisalpur-to-catch-halal-marka-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-7886-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हलाल मार्का पकड़ने के लिए बीसलपुर में टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हलाल मार्का पकड़ने के लिए बीसलपुर में टीम का छापा
विज्ञापन
हलाल मार्का की पड़ताल करती खाघ सुरक्षा विभाग की टीम । स्रोत - टीम
पीलीभीत। हलाल मार्का पर प्रतिबंध लगने के बाद जिले में भी सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बीसलपुर क्षेत्र में करीब एक दर्जन दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान उत्पादों पर बारीकी से मार्का चेक किया गया। विभागीय अधिकारियों ने किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित मार्का न होने का दावा किया है।
शासन ने प्रदेश में हलाल मार्का के उत्पादकों की बिक्री पर रोक लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों पर सोमवार से खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई के तहत टीम बीसलपुर के कटरा बाजार में गई। यहां पर करीब एक दर्जन दुकानों पर टीम के लोगों ने खाद्य उत्पाद चेक किए। अचानक शुरू हुई चेकिंग से दुकानदारों में खलबली मच गई।
सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया करीब एक दर्जन दुकानों को चेक किया गया था। कहीं पर प्रतिबंधित मार्का का उत्पाद नहीं मिला। हालांकि अभियान अभी लंबे समय तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
क्या है हलाल
सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि हलाल एक तरह का मार्का है, जो बाजार में अपनी मुहर लगाकर बिक्री करता है। इस मार्का को शासन ने प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें बेज और नॉनबेज अलग-अलग होते हैं। यह पहचान बताई जा रही है।