फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Team 13 won the volleyball competition of recruit constables

Pilibhit News: रिक्रूट आरक्षियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता टीम 13 ने जीती

Sun, 24 Aug 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Team 13 won the volleyball competition of recruit constables
पुलिस लाइन में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत करते एसपी। स्रोत पुलिस
पीलीभीत। एसपी के निर्देशन में पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 399 रिक्रूट आरक्षियों के बीच रविवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें कुल 14 टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिस्पर्धा की भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में टीम 13 ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। रोमांचक मुकाबलों के बीच फाइनल तक पहुंचे खिलाड़ियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कड़े संघर्ष के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल टीम 01 और टीम 11 के बीच हुआ। इसमें टीम 01 विजयी रही। वहीं दूसरा सेमीफाइनल टीम 07 और टीम 13 के बीच खेला गया। इसमें टीम 13 ने जीत दर्ज की। इसके बाद फाइनल मुकाबले में टीम 13 ने कड़े संघर्ष के बाद टीम 01 को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम 01 उपविजेता रही, जबकि टीम 07 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान टीम 01 के दिव्यांश शर्मा को सर्वोत्तम खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रतियोगिता के अंत में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी रिक्रूट आरक्षियों को टीम भावना, अनुशासन और शारीरिक दक्षता के महत्व पर जोर देते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed