{"_id":"68bb33f439a9b9497f004a3a","slug":"teachers-were-honored-students-gave-excellent-performances-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143345-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सम्मानित किए गए शिक्षक, विद्यार्थियों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सम्मानित किए गए शिक्षक, विद्यार्थियों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन
बीसलपुर में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ने शिक्षिकाओं को दिए प्रमाण पत्र। संवाद
पीलीभीत। शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर के विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। उनके योगदान को समाज निर्माण में सर्वोपरि बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
रोटरी क्लब पीलीभीत द्वारा जेएमबी किड्स स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र को मजबूत बनाने का आधार है।
मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर और विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. अजय सक्सेना, वर्षा सक्सेना, शोभित सक्सेना सहित 15 से अधिक शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
उधर, लॉर्ड कृष्णा स्कूल बल्लभनगर कॉलोनी में प्रबंधक सनी दीक्षित और प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया।
चौधरी निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, इंटर कॉलेज और पीजी कॉलेज ऐमी में भी संयुक्त रूप से कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह और प्रधानाचार्य दुर्गेश आर्य ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में भगवान से भी ऊंचा दर्जा रखते हैं। कृषि विभागाध्यक्ष कुलदीप गंगवार ने डॉ. राधाकृष्णन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का उल्लेख किया। कॉलेज अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए पीढ़ी को शिक्षित बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, केम स्कॉलर स्कूल, दुबे प्राथमिक विद्यालय, बख्तावरलाल उच्च प्राथमिक विद्यालय, हबीबुल्लाह खान उच्च प्राथमिक विद्यालय,परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्यासपुर प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नीवाडांडी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरा, प्राथमिक विद्यालय बौनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय रढ़ैताा, प्राथमिक विद्यालय डांडिया राजे, प्राथमिक विद्यालय गोवल , प्राथमिक विद्यालय गोवल, कुंवर झंकार सिंह इंटर कॉलेज बरसिया, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज, शफी डिग्री कॉलेज, आरबीएल पब्लिक स्कूल , सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ और छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर आदि विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक ब्रह्म अवतार अग्रवाल ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने स्कॉलरशिप स्कूल में शिक्षकों को प्रशस्ति प्रमाणपत्र बांटे। इस मौके पर क्लब की अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे l सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 25 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाणपत्र दिए।
दियोरिया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक एवं निजी स्कूलों में बच्चों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति,प्रख्यात शिक्षाविद, भारतरत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। विद्यालयों में शिक्षकों को उपहार देकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। गांव लभौआ के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने प्रधानाध्यापक कमल किशोर शुक्ला सहित पूरे स्टाफ को सम्मानित किया।
दियोरिया कलां प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधानाध्यापक आलोक शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश, जूनियर हाईस्कूल में बेंचेलाल, जमुनिया महुआ में कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेश गंगवार, एनडीएनएल विद्या मंदिर मुडिया ताल्लुका पसगवां में विद्यालय के सभी बच्चों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रबंधक मुनीश कुमार, प्रधानाध्यापक विपिन कुमार सहित पूरे स्टाफ को सम्मानित किया।
फोटो-- 45
पूरनपुर में 94 शिक्षकों को ब्लॉक प्रमुख ने प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित
पूरनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। समारोह में डीबीटी, युडाइस, स्वच्छता अभियान, नामांकन, छात्रों की उपस्थिति आदि में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 94 शिक्षकों को ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं में सभी शिक्षक और अच्छा प्रदर्शन करें। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने आभार जताया। वासुदेव यादव, अरुण कश्यप, विजय शर्मा, वीरपाल, मनोज भारती आदि शिक्षक उपस्थित रहे। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। संवाद
पीलीभीत। शहर के उपाधि महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन बड़े हर्षोंल्लास के साथ उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके मनाया गया। इस मौके पर डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. केपी सिंह, दुर्गेशधर द्विवेदी, कंप्यूटर सहायक अशोक कुमार, सुरेश माली, जितेंद्र पटेल, अजय कुमार, राजेन्द्र, आनन्द गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
कलक्ट्रेट में भी सम्मानित किए गए शिक्षक
पीलीभीत। शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।
इसमें जनपद स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसएन इंटर कॉलेज के शिक्षक इंतजार खान, चिरौंजीलाल वीरेन्द्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, एचआरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फिरोज अहमद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अनीता रानी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन देवी, वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अजय चौहान, एसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जावेद अहमद, गुरु नानक इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य कमल मोहन पांडेय को सम्मानित किया गया। संवाद

फोटो