{"_id":"5776373571ff6591ee4f48e034dc06a1","slug":"teachers-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया मूल्यांकन कार्य
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रांतीय अध्यक्ष सुनील भंडाना के आह्वान पर शुक्रवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षकों ने 14 सूत्रीय मांगों का निस्तारण न होने और शासन पर उपेक्षापूर्ण रवैय्या अपनाने के विरोध में काली पट्टी बांध मूल्यांकन कार्य में हिस्सा लिया। मूल्यांकन केंद्र में नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।
कहा गया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण कार्य का बहिष्कार किया जाना उचित नहीं है। आंदोलन के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समय रहते यदि सरकार ने शिक्षकों के प्रति न्याय नहीं किया तो प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विरोध दर्ज कराने वालों में अध्यक्ष सुखविंदर कौर, जिलामंत्री आरपी गंगवार, एलपी गंगवार, मोहम्मद सऊद अंसारी, डॉ. शशिबाला गुप्ता, नीतू सिंह, सुनील आर्या, वाणासुर, मोहम्मद उस्मान, डीसी गंगवार, श्यामबिहारी शर्मा, सर्वजीत यादव आदि शिक्षक शामिल रहे।