{"_id":"e3cc775a36a58c5add2e3c74d70bd082","slug":"teachers-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी
पीलीभीत।
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संगठनों ने सातवें दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा व माध्यमिक शिक्षक संघ के आहवान पर शिक्षक संगठनों ने लंबित मांगों को लेकर पहले ही दिन से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार शुरू करते हुए मांगों का निस्तारण न होने तक बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी थी। इधर रविवार को भी माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा, माध्यमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया।
शिक्षक संगठनों ने ड्रमंड कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर धरना दिया। धरनास्थल पर शिक्षकों ने मांगें पूरी न होने तक बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में माशिसं के जिलाध्यक्ष जगदीश बाथम, जिलामंत्री रामेश्वर प्रसाद गंगवार, प्रभात गुप्ता, वित्तविहीन शिक्षक महासभा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पाल, महेंद्रपाल गंगवार, प्रधानाचार्य परिषद के जिलामंत्री अखलाक हसन खां, राजेश गौतम, हरगोविंद शर्मा, चंद्रसेन गंगवार, सत्यपाल सिंह यादव, महेशचंद्र वर्मा, अरुण चंद्रा, वित्तविहीन शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डॉ. अश्वनी गंगवार, महामंत्री यशवंत पटेल, कालीचरन, प्रेमसागर आदि शामिल रहे।
प्रधानाचार्य परिषद काली पट्टी बांध करेगा मूल्यांकन
पीलीभीत। प्रधानाचार्य परिषद की रविवार को जीजीआई में हुई बैठक में छह अप्रैल से काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि है प्रधानाचार्य परिषद अभी तक शिक्षक संगठनों के बहिष्कार का अब तक समर्थन करती आई है।
तय हुआ कि विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए और शिक्षकों की मांगों को न्यायोचित मानते हुए सोमवार से काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. धनपाल शर्मा, अखलाक हसन खां, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, महेंद्र पाल सिंह, करुणाशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।