{"_id":"619163197fc7006cc0700688","slug":"teacher-worried-classmates-came-in-panic-pilibhit-news-bly46614180","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक चिंतित, दहशत में आईं सहपाठी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक चिंतित, दहशत में आईं सहपाठी छात्राएं
विज्ञापन
बरखेड़ा। सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या किए जाने की खबर जैसे ही शिक्षकों को पता चली वे सन्न रह गए। वहीं छात्रा की सहपाठी छात्राएं दहशत में हैं। शिक्षकों ने मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त की है। कहा कि ऐसी घटनाएं होंगी तो छात्राएं अपने गांव से उनके पास तक पढ़ने कैसे आएंगी।
शिक्षकों ने बताया कि बरखेड़ा के आसपास से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। पढ़ाई के दौरान इनकी आपस में बातें भी होती हैं लेकिन किसी ऐसी घटना कोई अंदेशा नहीं था क्योंकि किसी छात्रा ने कोई शिकायत नहीं की है। अब जल्द वारदात का खुलासा होना चाहिए। पुलिस को हर तरह का सहयोग देने के लिए वह तैयार हैं। पुलिस ने हमसे उन विद्यार्थियों के नाम और नंबर मांगे थे जो छात्रा के साथ पढ़ते थे। साथ ही पुलिस जो जानकारी मांग रही है उसे दिया जा रहा है। ब्यूरो