{"_id":"640c6b9fe3b46ffad50d2cd3","slug":"tb-patient-wife-thrown-out-of-the-house-by-the-husband-in-pilibhit-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: टीबी होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति ने उपचार कराने से किया इनकार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: टीबी होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति ने उपचार कराने से किया इनकार, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 11 Mar 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Mar 2023 05:23 PM IST
सार
पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बीमार पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला टीबी रोग से पीड़ित है। उसके पति ने उसका उपचार कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गांव डूगरौची गौटिया निवासी शंभू दयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सोनी की शादी 14 वर्ष पूर्व बिहारीपुर निवासी राजू के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद ससुराल में बेटी को क्षय रोग की बीमारी हो गई।
विज्ञापन
बीमार हो जाने के कारण ससुराल वालों ने बेटी को घर से निकाल दिया। दहेज की भी मांग करने लगे। तीन साल से विवाहिता मायके में रह रही है। ससुराल वाले उसे विदा कराकर ले जाने को राजी नहीं हैं। न ही इलाज करा रहे हैं। एसओ अचल कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन