{"_id":"3d3739efd842ef58daf4fc7b460343d1","slug":"tb-every-three-minutes-are-of-two-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तीन मिनट में टीबी से होती हैं दो मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तीन मिनट में टीबी से होती हैं दो मौतें
पीलीभीत।
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व क्षय दिवस
विज्ञापन
पर जिला क्षय नियंत्रण समिति की ओर से गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन
किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश भट्ट ने कहा कि टीबी को छिपाया
नहीं जाना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में इसके मुफ्त इलाज की सुविधा है। इस
मौके पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
जिला क्षय नियंत्रण केंद्र से सुबह जागरूकता रैली निकाली गई। इसे जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज जैन और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश भट्ट ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। एनार्डे फाउंडेशन, पहल ग्रामीण सेवा समिति, समाधान विकास समिति, पंकज ग्रामोद्योग कार्यकर्ताओं एवं अवंती बाई जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओं की रैली गौहनिया चौराहा, अशोक कॉलोनी ड्रमंड रोड होती वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची।
यहां गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि देश में 20 लाख लोग टीबी से ग्रसित हैं और प्रतिदिन तीन मिनट में दो लोगों की मौत टीबी से हो रही है। लगातार खासी आने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। गोष्ठी के बाद स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई।
इस मौके पर बबिता वर्मा, उर्मिला देवी, चैतन, धर्मपाल, मनोज कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, अब्दुल खालिद, जितेंद्र कुमार, मोहन लाल, ठाकुरदास, शेर सिंह, योगेश कुमार, अमित सिंह, अचल यादव, एनएन सिंह, रामनरेश, आशीष कुमार, महेश पाल, गोविंद राम, सलिल, विष्णु सहित कई लोग मौजूद रहे।