फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   taskar arrested

वन्यजीवों के शिकार को लगाए 35 फंदे, दो शिकारी पकड़े

Fri, 02 Oct 2020 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
taskar arrested
वनकर्मियों द्वारा पकड़े गए शिकारी - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गश्त के दौरान वनकर्मियों ने माला रेंज के पास खेतों और मचान से वन्यजीवों को पकड़ने वाले 35 फंदे बरामद किए। इस मामले में दो शिकारियों को पकड़कर जेल भेज गया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व प्रशासन की कड़ी चौकसी के बाद भी शिकारी बाज नहीं आ रहे हैं। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने जंगल और उससे सटे इलाकों में गश्त कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी माला रेंज उमेश राय, रेंजर रामजी और वाइल्ड ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि और वनकर्मी बृहस्पतिवार प्रथम बीट की जंगल सीमा और उसके समीप खेतों में गश्त रहे थे। इस दौरान टीम को जंगल की सीमा से सटे खेतों और मचान से 35 फंदे लगे मिले। इनमें 31 छोटे फंदे और चार बड़े फंदे मिले। अनुमान लगाया जा रहा है यह फंदे वन्यजीवों को पकड़ने के लिए प्रयोग में लाए जाने थे। वन टीम ने इस मामले में माला कॉलोनी निवासी श्यामलाल सरदार और मंगल पटारी के खिलाफ विभागीय केस दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि माला रेंज में गश्त के दौरान खेतों और मचान से फंदे बरामद किए गए हैं। मामले में दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed