फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Talks between mill officials and labour leaders fail

Pilibhit News: मिल अधिकारियों और श्रमिक नेताओं के बीच वार्ता विफल

Sat, 23 Aug 2025 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Talks between mill officials and labour leaders fail
बीसलपुर चीनी मिल में हो रही अधिकारियों और श्रमिक नेताओं की वार्ता। संवाद
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार को अधिकारियों और श्रमिक नेताओं में हुई वार्ता विफल हो गई। अब श्रमिकों का धरना 28 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

कोऑपरेटिव चीनी मिल मजदूर यूनियन के नेताओं ने श्रमिकों की समस्याओं को लेकर 28 अगस्त को मिल द्वार पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
यूनियन की मांग है कि मिल के संविदा, अस्थायी कर्मचारियों को वेज बोर्ड के अनुसार वेतन, अन्य सुविधाएं देने, कर्मचारियों का पीएफ काटकर खाते में जमा कराना शामिल है। मिल अधिकारियों ने श्रमिक नेताओं को शुक्रवार को वार्ता करने के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने श्रमिक नेताओं से 28 अगस्त को धरना-प्रदर्शन शुरू न करने को कहा।
अधिकारियों ने श्रमिक नेताओं को बताया कि उनकी मांगों को नियमानुसार पूरा किया जाएगा। श्रमिक नेताओं का कहना है कि अधिकारियों ने कोई कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। ऐसे में करीब एक घंटे तक चली वार्ता विफल हो गई। श्रमिक नेताओं ने स्पष्ट किया कि 28 अगस्त को सुबह 10 बजे मिल गेट पर धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ता में मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ, हरिकृष्ण गुप्ता, मुख्य अभियंता विजेंद्र सिंह, मुख्य रसायन विद विद्याराम शुक्ला, सिविल अभियंता वीके तिवारी, दिनेश पांडेय और अभिनव यादव शामिल रहे। श्रमिकों की ओर से यूनियन के अध्यक्ष श्याम बहादुर शर्मा, मंत्री राजेंद्र शर्मा, कपिल यादव, रजनीश मिश्रा, जगतपाल, कमलेश कुमार, बनवारी लाल, श्रीकृष्ण, करण सिंह, ललित कुमार, मोहनलाल और कन्हैयालाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed