{"_id":"68a8baaf79c0e4fdf70d5194","slug":"talks-between-mill-officials-and-labour-leaders-fail-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-142425-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसानों को चिह्नित कर लगवाएं गोबर गैस प्लांट, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसानों को चिह्नित कर लगवाएं गोबर गैस प्लांट, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
पीलीभीत। कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण व मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। आयोग के सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को चिह्नित कर गोबर गैस प्लांट लगवाएं, ताकि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सके।
सीवीओ डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि जिले में 12 कैटल कैचर उपलब्ध हैं। जहां हरा चारा, भूसा आदि उपलब्ध है। साथ ही 215 हेक्टेयर गौचर भूमि पर चरी बाजरा, नैपियर घास की खेती हो रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में नैपियर घास का रकबा बढ़ाया जाए। साथ ही चोकर की गुणवत्ता को अच्छा रखा जाए।
बोले, गोवंशोंं के पानी वाले हौज को साफ रखते हुए उनमें चूने से रंगाई कराई जाए, जिससे उन्हें कैल्शियम मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को गोशालाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को चिह्नित कर उनके यहां छोटे-छोटे बॉयोगैस प्लांट लगवाएं, जिससे जिले में प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गोशालाओं को बेहतर बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। गोशालाओं में सीसी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीवीओ डॉ. पीके त्यागी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदू महासभा ने गोशालाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने भी गो सेवा आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि देवीपुरा गोशाला में हाल ही में काफी गोवंशों के शव मिले हैं। गोशालाओं में सीसी कैमरे लगवाए जाएं। गोशालाओं में कमी के चलते ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। गोवंशों को रिफ्लेक्टर बेल्ट आदि पहनाई जाएं, जिससे सड़क हादसे रोके जा सकें। ज्ञापन देने वालों में हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना एवं नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप आदि शामिल रहे। संवाद