फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   .. Take the ANDA Kdke Revdi

...खडके लेआंदा रेवड़ी

Wed, 13 Jan 2016 11:27 PM IST
पूरनपुर( पीलीभीत)
पूरनपुर( पीलीभीत) Updated Wed, 13 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
.. Take the ANDA Kdke Revdi

विज्ञापन
 शहर सहित पूरे जिले में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों के बाहर आग जलाकर रेवड़ी, मूंगफली समर्पित की गईं। सिख संगत ने गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
उत्साह व उमंग का प्रतीक लोहड़ी पर्व शहर के अशोक कालोनी, एकतानगर कॉलोनी समेत कई अन्य स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने लोहड़ी पूजन की सामग्री जुटाकर शाम होते ही विशेष पूजन के साथ आग जलाकर लोहड़ी का जश्न मनाया। कुछ स्थानों पर लोगों ने सामूहिक रूप से लोहड़ी पूजन करने के बाद तिल, रेवड़ी, मूंगफली आदि अग्नि को समर्पित की। ढोल की थाप के साथ लोगों ने पंजाबी गीतों पर जमकर डांस किया। इधर शहर के गुरुद्वारों में भी पर्व मनाया गया। लोगों ने गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका और सुख समृद्धि की कामना की। एक दूसरे को पर्व की बधाई देने के साथ उपहार आदि भी दिए। इधर शहर के अलावा जिले के सिख बाहुल्य क्षेत्रों में देर रात तक लोहड़ी पर्व की धूम रही। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से लोहड़ी पर्व मनाया गया। देर रात तक लोग लोहड़ी के जश्न में डूबे रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में लोहड़ी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। सिख समाज के कई लोगों ने घर में आग जलाकर तिल, मूंगफली आदि चढ़ाकर पूजन किया। इस दौरान लोहड़ी गीतों का भी आनंन लिया गया। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई में छात्र चंदनप्रीत सिंह, कमलजीत कौर, पवनीत कौर, राजदीप, सुमनदीप, सिमरनजीत, पवनदीप, हरप्रीत, हरविंदर, जगदीप, गुरजंट सिंह आदि ने भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अग्नि में तिल चढ़ाए। मूंगफली, रेबड़ी आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम शिक्षिका बलजीत कौर की देखरेख में हुआ। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने लोहड़ी पर्व की बच्चों को जानकारी दी। कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु गोविंद सिंह जयंती पर प्रभात फेरी
 बीसलपुर। गुरु गोविंद सिंह जयंती उपलक्ष्य में सिख समुदाय के लोगों ने यहां भी पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार बुधवार को सुबह पांच बजे तमाम लोग गुरुद्वारे पर जमा हुए और उसके बाद उन्होंने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान सिख समुदाय के लोग भजन, कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद प्रभात फेरी पुन: गुरुद्वारे आकर समाप्त हो गई। प्रभात फेरी में पुष्पेंद्र कौर, सुमिरन, जगपाल सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह, रविंद्र कौर, हरजीत कौर, महेंद्र कौर, गुरप्रीत सिंह, जनप्रीत सिंह और गोविंद सिंह समेत आदि शामिल रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed