{"_id":"629fa6a0e1e7ae0663194573","slug":"take-care-while-descending-from-naugawa-bridge-otherwise-accident-may-happen-pilibhit-news-bly487503749","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगवा ओवरब्रिज से उतरते समय गंभीरता से दें ध्यान, वरना हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगवा ओवरब्रिज से उतरते समय गंभीरता से दें ध्यान, वरना हो सकता है हादसा
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
नौगवां ओवरब्रिज पर मंडी समिति गेट की ओर से आते जाते वाहन। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। हाईवे को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही जग जाहिर है। आलम यह है कि शहर के बीच से गुजर रहा टनकपुर हाईवे हादसों को दावत दे रहा है, मगर लापरवाह बने जिम्मेदार देखने को तैयार नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। यह तब है जब प्रदेश सरकार सड़क हादसों की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। मगर अफसर हादसों की रोकथाम को लेकर निद्रा से जागने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
शहर के बीच से गुजर रहे टनकपुर हाईवे पर वैसे तो कई जगह जोखिम भरे मोड़ हैं, मगर सबसे ज्यादा जोखिम नौगवा ओवरब्रिज पर रहता है। नौ मीटर लंबे इस ओवरब्रिज की दोनों साइडों में कोई भी सेफ्टी नहीं की गई है। इससे ओवरब्रिज पर वाहन से चढ़ते या फिर उतरते समय सर्विस रोड से आने वाले वाहनों से दुर्घटना होने का भय बना रहता है। सबसे ज्यादा बाइक सवारों को दिक्कत होती है। खास बात यह है कि मंडी की ओर उतरने वाले इस ओवरब्रिज के आगे हाईवे की दोनों साइडों में गढ्डे हैं। इनसे सर्विस रोड आने पर और हाईवे की ओर जाने वाले वाहन चालक अचानक चढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर तेजी से कोई वाहन ओवरब्रिज से उतर रहा होता है, तो हादसा होने का भय बना रहता है। मगर इस समस्या को देखने और सुनने वाला कोई नहीं है।
नौगवां ओवरब्रिज पर डिग्री कॉलेज चौराहे की ओर से आते जाते वाहन। संवाद- फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।