फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tail water in the canals reaching budget

कम बजट से नहरों में टेल तक पानी पहुंचना मुश्किल

Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tail water in the canals reaching budget
कम बजट से नहरों में टेल तक पानी पहुंचना मुश्किल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 नहरों के क्लोजर होने के बाद अब रबी फसलों की सिंचाई के लिए सिल्ट सफाई की तैयारी शुरू हो गई है। शासन से कम बजट मिलने के चलते अधिशासी अभियंता शारदा ने सभी सब डिवीजन में नहरों की संख्या के मुताबिक बजट आवंटित किया है। जिससे माधोटांडा रजवाहा व उससे जुड़ी रजवाहा व माइनरों को की सिल्ट सफाई काफी कम बजट में करानी होगी। ऐसे में नहरों की टेल तक पानी पहुंचने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
विज्ञापन

वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद शासन रबी फसलों को पर्याप्त सिंचाई को पानी उपलब्ध कराने को सिल्ट सफाई को धनराशि देता है। इस वर्ष भी धनराशि तो आवंटित की गई, लेकिन कम बजट मिलने के चलते शारदा सागर के अधिशासी अभियंता हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने जनपद में खंड के जुड़ी सभी सब डिवीजनों के अंर्तगत आने वाली नहरों की संख्या के हिसाब से सब डिवीजनों को बजट आवंटित किया है। जिसके तहत माधोटांडा रजवाहा व उसकी सहायक नहरों व माइनरों में भी सफाई को बजट दिया गया है। यह बजट पूरनपुर तहसील की नहरों के मुताबिक ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, लेकिन अभियंताओ को जितना बजट एलाट हुआ है उसी के मुताबिक नहरों की सिल्ट सफाई प्राथमिक के आधार पर करानी होगी। माधोटांडा रजवाहा व पूरनपुर रजवाहा में मात्र चार-चार किमी ही सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाएगा। चांदूपुर माइनर, परसादपुर माइनर, गोपालपुर माइनर समेत चार माइनरों में भी इसी के मुताबिक सिल्ट सफाई कराई जाएगी। हालांकि माधोटांडा रजवाहा व पूरनपुर से जुड़ी डेढ़ दर्जन माइनरें हैं। ऐसे में एलाट किया गया बजट पूरनपुर तहसील की नहरों के लिए ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। ऐसे में रबी फसलों में सूखा पडने व गर्मी के मौसम में लगभग नहरों में अभियंताओं को टेल तक पानी पहुंचाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि अभियंताओं ने अधिशासी अभियंता से अधिक धनराशि देने की मांग की है। इधर शारदा सागर के माधोटांडा रजवाहा से जुड़े सहायक अभियंता प्रथम धर्म घोष ने बताया कि वर्ष में दो बार नहरों में सिल्ट सफाई होने लगी है। ऐसे में कुछ नहरों में पूर्व में बजट के मुताबिक सफाई कराई गई थी। रबी फसलों को पर्याप्त सिंचाई को पानी देने को रजवाहों व बड़ी माइनरों में जहां अधिक सिल्ट एकत्र हुई है उस इलाके में सफाई कराई जाएगी। ताकि पानी टेल तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed