फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   TAC team tested the quality of 12 rural roads

Pilibhit News: टीएसी टीम ने 12 ग्रामीण सड़कों की परखी गुणवत्ता

Wed, 27 Aug 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
TAC team tested the quality of 12 rural roads
पीलीभीत। साल में एक बार जिले में पहुंचने वाली टेक्नीकल ऑडिट कमेटी (टीएसी) ने जिले की 12 ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। शासन से नामित अधीक्षण अभियंता समेत दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को यहां पहुंचकर लोनिवि अधिकारियों से मुलाकात की और अलग-अलग खंडों की छह-छह सड़कों का मौके पर आकलन किया। टीम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। जिसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

टीम ने प्रांतीय खंड और प्रांतीय खंड-1 की सड़कों का निरीक्षण किया। इसमें बनकटी से पौटा, मडरिया, तपा मकरंदपुर सहित करीब 12 सड़कों पर निर्माण की गुणवत्ता, किए गए कार्य और शेष कार्य की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित जेई और एई भी मौजूद रहे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि यह टीम हर साल आती है और निर्धारित पैरामीटर के आधार पर सड़कों की जांच करती है। निरीक्षण के बाद तैयार की गई रिपोर्ट सीधे शासन को भेजी जाएगी,जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed