{"_id":"5307ae72990e6bacf83c4036a6b89a35","slug":"swc-was-rotting-food-in-the-warehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडब्ल्यूसी गोदाम में सड़ गया खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडब्ल्यूसी गोदाम में सड़ गया खाद्यान्न
पूरनपुर। पीलीभीत।
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडब्ल्यूसी रंपुरा
विज्ञापन
के गोदाम में भंडारित काफी खाद्यान्न भीग कर खराब हो गया। भीगे कट्टों को
खुलवाकर चावल को निकाल लिया गया। खाद्यान्न सड़ने से गोदाम कर्मचारियों में
हड़कंप मचा हुआ है।
पिछले माह आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से एसडब्ल्यूसी भंडारण गृह के 14 गोदाम में सात गोदामों के टीन के तख्ते उड़ गए। इससे बारिश में गोदामों में रखा चावल और अन्य खाद्यान्न भीग गया। हालांकि खाद्यान्न को बचाने को त्रिपाल डाले गए, लेकिन इससे पहले भीग कर कई कट्टा खाद्यान्न खराब हो गया।
इसकी जानकारी पर गोदाम इंचार्ज और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। गोदाम इंचार्ज एमएल चौहान ने खाद्यान्न के खराब होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को आई तेज आंधी में गोदाम की कुछ टीन की चादरें उड़ गई थी। 28 फरवरी और इसके बाद बारिश हुई।
बारिश में कुछ चावल के कट्टे भीग गए थे। उड़ी टीन की चादरों के स्थान पर त्रिपाल डाल दिया गया, ताकि बारिश में खाद्यान्न खराब न हो। उन्होंने बताया कि कुछ चावल के कट्टे भींग गए थे। भीगे कट्टों को खुलवा दिया गया। ताकि खाद्यान्न खराब न हो।