{"_id":"68c1c180cb9b2d68fc0980a2","slug":"supply-of-more-than-eight-thousand-consumers-was-disrupted-for-more-than-two-and-a-half-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-143653-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ढाई घंटे से ज्यादा गुल रही आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ढाई घंटे से ज्यादा गुल रही आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति
Wed, 10 Sep 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली के ट्रांसफार्मर पर काम करता कर्मचारी। स्रोत विभाग
पीलीभीत। शहर में पूरनपुर मार्ग स्थित श्मशान भूमि के निकट 33 केवीए के जंपर टूटने से करीब आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा भी शहर के अन्य इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में बिजली फॉल्ट की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। रोजाना कहीं न कहीं हो रहे फॉल्ट से उपभोक्ताओं की घंटों आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मंगलवार की देर रात रामलीला फीडर के 33 केवीए लाइन पर पूरनपुर मार्ग स्थित श्मशान भूमि के निकट जंपर टूट गया।
इससे इस लाइन से जुड़े करीब आठ मोहल्लों के आठ हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब ढाई घंटे से अधिक प्रभावित रही। सूचना पर पहुंची टीम ने मरम्मत कार्य कर आपूर्ति को सुचारु किया।
विज्ञापन
इसके बाद भी कटौती की समस्या से यहां के लोग पूरी रात परेशान रहे। इससे मदीनाशाह, खैरुल्लाशाह, नई बस्ती, लाल रोड, मेन मार्केट, तुलाराम, इनायतगंज सहित इसके आसपास के इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित रहे। वहीं शहर मंगलवार की रात शहर के अन्य इलाकों में कटौती और फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं बुधवार को शहर में फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली, लेकिन कटौती का सिलसिला जारी रहा। इससे शहर के अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरजनकुंज कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी, बल्लभ नगर, गोदावरी स्टेट, केजीएन टू सहित अन्य इलाकों में बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि रामलीला फीडर पर जंपर कटने से यहां की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा अन्य जगह आपूर्ति सही रही।