फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Supply of 2500 consumers of Nirjankunj feeder remained disrupted for 1.5 hours

Pilibhit News: डेढ़ घंटा गुल रही निरजनकुंज फीडर के ढाई हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति

Sat, 23 Aug 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Supply of 2500 consumers of Nirjankunj feeder remained disrupted for 1.5 hours
पीलीभीत। शहर के निरंजनकुंज फीडर पर की 11 केवीए लाइन पर शुक्रवार को टहनी गिरने से फॉल्ट हो गया। इससे ढाई हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति डेढ़ घंटा से ज्यादा गुल रही। इसके अलावा बृहस्पतिवार की रात भी फॉल्ट से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में बिजली फॉल्ट की समस्या समाप्त नहीं हो रही है। रात-दिन हो रहे फॉल्ट से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की रात रामलीला फीडर पर कटौती होने से यहां घंटों आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं अग्रवाल सभा की ओर फॉल्ट आने से आधा घंटा बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इसके साथ ही निरंजनकुंज कॉलेनी में टीवी टावर केे पास ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी। वहीं शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे यहां 11केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से यहां फॉल्ट हो गया। जिससे इस फीडर से जुड़े एकता नगर, अशोक कॉलोनी, टनकपुर रोड, स्टेडियम रोड सहित आस-पास के इलाकों की आपूर्ति करीब डेढ़ घंटा तक गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के मधुवन, नई बस्ती, साहूकारा, आवास विकास, बल्लभ नगर, राजाबाग आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि निरंजनकुंज फीडर की लाइन पर टहनी गिरने से यहां आपूर्ति बाधित हुई। इसके अलावा अन्य स्थानों पर सप्लाई सही रही।


ट्रांसफॉर्मर खराब, तीन सौ घरों की बिजली रही ठप

बिलसंडा। नगर के कमल पार्क पर लगा 400 केवी ट्रांसफॉर्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे।
नगर के विद्युत उपकेंद्र से संचालित तिकुनिया पोषक के कमल पार्क पर 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इससे लगभग 300 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति मिलती है। शुक्रवार की सुबह तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। जिसको कर्मचारियों ने सही कर दिया लेकिन कुछ देर बाद ट्रांसफॉर्मर में खराबी हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति पूर्णतया ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने दूसरा ट्रांसफॉर्मर मंगवा कर लगवाया। देर शाम विद्युत आपूर्ति शुरू की जा सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed