फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suggestions sought from principals before opening secondary level schools

माध्यमिक स्तर के विद्यालय खोलने से पहले प्रधानाचार्यों से मांगे सुझाव

Sun, 06 Feb 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Suggestions sought from principals before opening secondary level schools
पीलीभीत। रविवार तक स्कूल कॉलेज बंद हैं। इंटर कॉलेजों को खोलने से पहले शासन ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से सुझाव मांगे हैं। उनकी सहमति से ही कॉलेज खोलने पर शासन विचार करेगा। हालांकि अब तक आए सुझाव में ज्यादातर प्रधानाचार्यों ने कॉलेज खोलने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

दरअसल, शासन ने कोविड महामारी को देखते हुए छह फरवरी तक स्कूल कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए थे। दिसंबर से स्कूल कॉलेज बंद चल रहे हैं। प्रशासनिक कार्य और ऑनलाइन कक्षाएं संचालित जारी रखने के निर्देश थे। चूंकि अब सभी बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं करीब हैं। प्रैक्टिकल भी होने हैं, ऐसे में शासन कॉलेज खोलने पर विचार कर रहा है। संयुक्त शिक्षा सचिव माध्यमिक शिक्षा के माध्यम से सभी डीआईओएस को कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से सुझाव लेने को कहा गया ताकि प्रधानाचार्यों की राय ली जा सके। डीआईओएस के पास शनिवार तक करीब 60 प्रधानाचार्यों ने अपने सुझाव भेजे। इसमें अधिकतर ने कॉलेज खोलने की बात कही। डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि सभी के सुझाव जेडी को भेजे जाएंगे। वहां से शासन को जाएंगे। फिर शासन के जैसे निर्देश होंगे वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों को लेकर असमंजस
बेसिक स्कूल भी रविवार तक बंद हैं। सोमवार से स्कूल खुलेंगे या नहीं विभाग में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बीएसए चंद्रकेश सिंह का कहना है कि छह फरवरी तक स्कूल बंद रखने और ऑनलाइन कक्षा संचालन के निर्देश थे। नए निर्देश नहीं मिले। उन्होंने बताया कि रविवार को नए निर्देश मिलने की संभावना है। जैैसे निर्देश होंगे वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed