फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane Development Committee Fertilizer license revoked

गन्ना विकास समिति का उर्वरक लाइसेंस निरस्त

Mon, 02 Mar 2015 11:48 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Mon, 02 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Development Committee Fertilizer license revoked
जिला कृषि
विज्ञापन
अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने सहकारी गन्ना विकास समिति की गोदाम के उर्वरक का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। उधर, समिति से खाद वितरण न होने पर किसान मजदूर संगठन के पूर्व तहसील अध्यक्ष गुल्लू पहलवान ने समिति में सोमवार को काफी देर तक हंगामा किया। सचिव ने जब उन्हें उर्वरक का लाइसेंस निरस्त होने के कारण खाद वितरण न करने की जानकारी दी तब वह शांत हुए।

जिला कृषि अधिकारी ने जुलाई में जिला सहकारी गन्ना विकास समिति की खाद गोदाम पर छापा मारकर उर्वरक के नमूने लिए थे और नमूनों को जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला भेजी थी। जांच में नमूने फेल हो गए थे। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने समिति सचिव के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी और समिति का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया था। जिला कृषि अधिकारी ने अब समिति का उर्वरक लाइसेंस निरस्त कर दिया है, जिसकी पुष्टि समिति सचिव ओमप्रकाश वर्मा ने की है।

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी किसान गुल्लू पहलवान सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पहुंचे और समिति की गोदाम से कई माह से खाद वितरण बंद होने को लेकर हंगामा करने लगे। किसान नेता का आरोप था कि समिति अधिकारियों की लापरवाही के चलते समिति की गोदाम से खाद वितरण पिछले कई माह से बंद है।

इससे किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। बाद में समिति सचिव ने उन्हें बताया कि समिति का उर्वरक लाइसेंस निरस्त होने के कारण खाद वितरण बंद है। तब जा कर कहीं वह शांत हो सके। हंगामे के चलते कार्यालय में काफी अफरा-तफरी मची रही और कुछ देर के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed