{"_id":"68a8c00bf652af14610bae56","slug":"sugarcane-crop-standing-on-seven-acres-got-submerged-in-sharda-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142395-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सात एकड़ में खड़ी गन्ना फसल शारदा में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सात एकड़ में खड़ी गन्ना फसल शारदा में समाई
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी। वीडियोग्रेब
पूरनपुर। गांव हजारा के समीप हो रहे शारदा नदी के कटान का राजस्व और बाढ़ खंड की टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया। शुक्रवार को हुए कटान में सात एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। नदी का जलस्तर बढ़ा होने पर कटान की गति धीमी रही। मगर, जलस्तर कम होने पर तेजी से कटान होने की आशंका गांव के लोग जता रहे हैं। शुक्रवार सुबह नदी उफनाने से गांव हजारा के आधे आबादी क्षेत्र में जलभराव हो गया। रुख बदलने के बाद शारदा नदी गांव हजारा के समीप पिछले दो दिन से कटान कर रही है। शुक्रवार को दूसरे दिन नदी हुए कटान में गांव के धनीराम की करीब डेढ़ एकड़, रमेश, विजय, बद्री, कांशीराम, रामचंद्र, परमात्मा की आधा-आधा एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई।
उधर, राजस्व निरीक्षक अदनान के नेतृत्व में बाढ़ खंड की टीम ने कटानस्थल का निरीक्षण किया। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि शुक्रवार को नदी ऊपर तक भरी चलती रही। इससे कटान की गति धीमी रही। नदी का जलस्तर कम होने पर कटान तेजी से होगा।
उन्होंने बताया कि नदी के उफनाने से हजारा गांव के आधे आबादी क्षेत्र में तीन से चार फुट तक जलभराव हो गया है। आबादी में हुआ जलभराव दोपहर को नदी का जलस्तर कुछ कम होने पर निकल गया। मगर गांव में कीचड़, दलदल से लोग परेशान हैं।