फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane Committee felt Speculative Performance Fair

गन्ना समिति में लगा सट्टा प्रदर्शन मेला

Wed, 04 Nov 2015 11:32 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 04 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Committee felt Speculative Performance Fair
पेराई सत्र से पूर्व गन्ने सर्वे से तैयार सट्टे का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
किसानों ने अपने सट्टे की जांच की और कमियां मिलने पर उसे ठीक कराने को शिकायतें दर्ज कराईं।

गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ होने वाला हैं। इसके लिए पिछले दिनों गन्ना विभाग ने किसानों के खेतों का सर्वे कर उनके क्षेत्रफल का आंकलन किया। इस आंकलन के आधार पर तैयार गन्ना सट्टा तैयार किया।

सट्टे के आधार पर गन्ना तौल पर्ची जारी करने से पूर्व किसानों को सट्टे का अवलोकन कराया गया।

इसके लिए दो दिवसीय मेला सहकारी गन्ना समिति परिसर में प्रारंभ हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपने सट्टे की जांच की। कई किसानों ने इसमें गलतियां होने पर ठीक कराने को लिखित शिकायत की।

इस दौरान एससीडीआई जेएस भदौरिया, सचिव वसी अहमद सहित समिति व मिल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सचिव ने बताया बृहस्पतिवार को मेले का समापन होगा। इसमें प्राप्त शिकायतों का निराकरण कराकर गन्ना पर्ची छापने की तैयारी की जाएगी।
सट्टा प्रदर्शन मेला आज से
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति में दो दिवसीय सट्टा मेला प्रदर्शन बृहस्पतिवार से होगा। एससीडीआई सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि मेले में सट्टे की जानकारी के साथ प्री-कलेंडर भी बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed