{"_id":"61bb8464556b420cfa164787","slug":"sugar-mill-worker-dies-in-road-accident-pilibhit-news-bly469479475","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार चीनी मिल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार चीनी मिल कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गोला चीनी मिल के कर्मचारी की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 9: 30 बजे असम हाईवे के बंडा चौराहा के समीप हुई।
बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव कौशल्या निवासी तुषार (25) पीलीभीत से बाइक से गोला चीनी मिल ड्यूटी करने जा रहा था। पीलीभीत की एलएच चीनी मिल में उसके पिता अमरदीप तैनात हैं। असम हाईवे के बंडा चौराहा पर सामने से आए डीसीएम सवार ने तुषार की बाइक को टक्कर मार दी। तुषार को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। जिला अस्पताल से मेमो से मिली सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने जिला मुख्यालय पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।