फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sugar mill remained closed for hours in no-ken

नो-केन में घंटों बंद रही पूरनपुर चीनी मिल

Mon, 29 Nov 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
sugar mill remained closed for hours in no-ken
बंद पड़ी पूरनपुर चीनी मिल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। खराबी के लिए पिछले कई दिनों से बंद हो रही चीनी मिल रविवार को नोकेन में बंद हो गई। मिल के बंद होते ही गन्ना एकत्र करना शुरू किया गया। मिल में गन्ना का ढेर न लगे। इससे गन्ना की तौल घंटों बंद रही। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से खराबी से बंद हो रही चीनी मिल रविवार सुबह करीब नौ बजे गन्ना के अभाव में नोकेन में बंद हो गई। गन्ना की कमी होने पर मिल अफसर गन्ना एकत्र करने के इंतजाम में जुटे। मिल बंद होते ही गन्ना की तौल बंद कर दी गई। इससे गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचे किसानों को घंटों तौल का इंतजार करना पड़ा। गन्ना एकत्र होने पर मिल को अपराह्न दो बजे के बाद चलाया गया।
विज्ञापन

तौल शुरू होने का छह दिन से इंतजार कर रहे किसान
गांव टांडा छत्रपति और जटपुरा के गन्ना खरीद केंद्रों पर छह दिन से गन्ना किसान गन्ना से भरे वाहनों के साथ तौल का इंतजार कर रहे हैं। गांव रुद्रपुर निवासी किसान सुरेंद्र सिंह और जटपुरा निवासी सहकारी समिति के पूर्व संचालक सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को 22 नवंबर गन्ना सप्लाई की पर्चियां दी गई थी। तब से किसान गन्ना के वाहनों के साथ खरीद केंद्र पर तौल शुरू होने का इंतजार कर रहे है। तौल शुरू न होने से किसानों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना के अभाव में चीनी मिल रविवार को दो-तीन घंटे बंद रही है। 12 हजार क्विंटल गन्ना का स्पेशल इंडेंट भी जारी कराया गया है। पूर्व में जारी इंडेंट का अभी 40 हजार क्विंटल गन्ना आना बाकी है। जटपुरा और टांडा छत्रपति में गन्ना ढुलान का पूर्व ठेकेदार लोगों को भड़का रहा है। शीघ्र ही दोनों खरीद केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू कराई जाएगी।
- असीम मिश्र, जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed